फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मेडिकल स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
मथुरा। दुकान में आग लगने के बाद वहां मौजूद भीड़। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। महावन कस्बे में बुधवार की सुबह एक मेडिकल स्टोर में अचानक आग लग गई। बाजार में अफरातफरी मच गई। आग से लाखों रुपये की दवा व अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन

मथुरा होली गेट निवासी प्रकाश शर्मा का महावन कस्बे में मेडिकल स्टोर है। दुकान से सुबह सात बजे अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे प्रकाश शर्मा ने बताया मंगलवार रात को 11 बजे दुकान बंद कर घर गए थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दुकान से से धुआं निकल रहा है। शटर खोलकर अंदर देखा तो आग तेजी से फैल चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि स्टोर में रखी दवाएं और जरूरी सामान जल गया। लोगों ने सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर आग बुझाने में मदद की। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें