फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: धनतेरस पर घर में लगी भीषण आग, लपटों में घिर गया परिवार; झुलस गए चार लोग, बाहर खड़ी कार भी जल गई

Fri, 06 Nov 2026 07:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में धनतेरस पर एक घर में आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर परिवार के चार लोग झुलस गए। एक कार भी जलकर खाक हो गई। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
घर में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव देवीपुरा में शुक्रवार दोपहर एक मकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर मकान के अंदर मौजूद चार लोग झुलस गए, जबकि बाहर खड़ी ईको कार भी जलकर राख हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन


">http://

जानकारी के अनुसार देवीपुरा स्थित हीरा के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मकान के अंदर मौजूद उनकी सावित्री व उनका बेटा हिमांशु, ईश्वर और पुरुषोत्तम आग की चपेट में आ गए। चारों ने घर से निकलकर जान बचाई, लेकिन लपटें इतनी तेज थी कि चारों लोग झुलस गए। मकान के बाहर खड़ी ईको कार भी इसकी चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आसपास क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों ने आग करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। सीओ प्रवीन तिवारी ने बताया है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें