सीएचसी बलदेव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के बलदेव में सीएचसी अमीरपुर, बलदेव में बीती देर रात शनिवार को अज्ञात कारणों से रिकार्ड रूम में आग लग गई। आग धीरे-धीरे बढ़ते हुए अन्य हिस्सों में लग गई। जिससे रिकॉर्ड रुम, लेबर रूम, आपरेशन थियेटर, मुख्य द्वार तक धुआं धुआं हो गया। आग की लपेट से काफी नुकसान हो गया है ।
आग का कारण बिजली की केबिलों में शार्ट सर्किट से आग लगीं। रिकॉर्ड रूम में आवश्यक सामग्री आयुष्मान रिकार्ड जल गए। शनिवार देर रात ड्यूटी पर डा राहुल व दो नर्स ड्यूटी पर थीं, सफाईकर्मी संतोष को देर रात को रिकॉर्ड रुम में आग लगने की जानकारी हुई, तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, आग बढ़ती गई। चिकित्सा अधीक्षक को अवगत कराया। मौजूद लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, तब तक काफी देर हो गई, काफी नुकसान हो गया।
रिकॉर्ड रूम, लेबर रुम, आपरेशन थियेटर तक धुआं धुआं होने से काला हो गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र सिंह सिसोंदिया ने बताया शार्ट सर्किट से आग लगने से शनिवार रात को हादसा हो गया है। मौजूद लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। आग से काफी नुकसान हो गया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया दिया है।