फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 12 लाख रुपये और जेवर हड़पने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। कस्बा बाजना में किराए पर रह रही एक महिला के 12 लाख रुपये और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात हड़पने तथा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मूल रूप से अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र स्थित गांव उदयपुर निवासी शशि शर्मा ने बताया कि पिछले छह महीने से कस्बा बाजना में किराए का मकान लेकर रह रही हैं। उन्होंने 3 फरवरी 2025 को अहमदपुर निवासी विनोद तिवारी के पास अपनी जमा पूंजी और गहने सुरक्षित रखने के लिए दिए थे। इसमें 12 लाख रुपये नकद, चार सोने की चूड़ियां, चार अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, एक पेंडल और दो जोड़ी चांदी की पायजेब शामिल थीं। पीड़िता का आरोप है कि जब वह आरोपी विनोद तिवारी के पास अपने रुपये और गहने वापस मांगने गईंतो उसने सामान लौटाने से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने नौहझील थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें