फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज धाम काॅलोनी प्रकरण में दस के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। चैतन्य विहार पुल के समीप ब्रज धाम काॅलोनी में किराए के मकान में रह रही महिलाओं और उनके साथियों ने मंगलवार रात को हंगामा काटा। अनैतिक कृत्य करने से मना करने पर पड़ोस में रहने वाली महिला को पीट दिया। पुलिस से भी मारपीट कर डाली। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद सहित दस के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। चार महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात काॅलोनी स्थित एक फ्लैट में रह रही यशोदा ने पड़ोस के फ्लैट में रह रहीं चार नामजद महिलाओं सहित दो अन्य महिला व दो पुरुषों के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि वह घरों में झाड़ू पोछा कर अपने बच्चों को पालन पोषण कर रही है। राजेंद्र सिंह एवं राम सिंह के फ्लैट में किराये पर रह रहे लोगों से जब गलत कार्य करने से मना किया तो आरोप है वह यशोदा से रंजिश मानने लगे और मंगलवार की रात उसे पीट दिया।

पड़ोसियों ने जब महिला को बचाने का प्रयास किया तो वह उनको भी पीटने पर आमादा हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए मौके से चारों नामजद महिलाओं सहित साहिल एवं धौरेरा निवासी उदय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिलाएं एक ही परिवार की हैं और मूलरूप से बरेली की रहने वाली हैं। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर चार महिला एवं दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष फरार लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें