फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बच्चे की मौत के मामले में बस चालक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र के गांव राल स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में स्कूल बस से कुचलकर हुई कक्षा दो के छात्र नितिन की मौत के मामले में पुलिस ने बस चालक, विद्यालय की प्रधानाचार्या, प्रबंधक, संचालकों और अन्य स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, थाना पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पेलखू गांव निवासी गंगदेव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका सात वर्षीय पुत्र नितिन 16 जुलाई की सुबह स्कूल बस (यूपी-85 डीटी-1480) से तिलक सिंह इंटर कॉलेज पहुंचा था। विद्यालय के मुख्य गेट पर बच्चे बस से उतर रहे थे, तभी चालक विष्णु पुत्र दिलीप निवासी राल ने लापरवाही से बस चला दी। इससे नितिन गिर गया और बस का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि हादसे के बाद भी विद्यालय प्रशासन ने छात्र को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। प्रधानाचार्य, विद्यालय के मालिक और अन्य स्टाफ स्कूल बंद कर मौके से चले गए। घटना की सूचना भी परिजन को नहीं दी।
बता दें कि हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद राल स्थित हरिओम धर्मकांटा चौराहे पर शव रखकर करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम लगाया। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की एवं झड़प भी हुई थी। मौके पर तीन थानों की पुलिस, सीओ सदर वरुण मिश्र, तहसीलदार अमित त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे थे। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया था।
विज्ञापन

सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया पिता की तहरीर के आधार पर बस चालक विष्णु, प्रधानाचार्य रेनू, विद्यालय संचालक कृष्ण गोपाल, हेमंत प्रताप सिंह और अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मौके से भागे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें