फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: करिश्मा की हत्या में प्राथमिकी दर्ज, दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। गांव बाघई कटैलिया में रविवार सुबह करिश्मा की हत्या के मामले में पिता ने देवर, पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता ने कहा है कि देवर करिश्मा पर गंदी नीयत रखता था। उधर, पुलिस ने वीडियोग्राफी और पेनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को मायके खंदौली के नंदलालपुर में करिश्मा का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर हर ओर खुशी का माहौल था। करिश्मा भी खुश थी, क्योंकि करीब साढ़े तीन माह बाद वह अपने मायके जा रही थी, लेकिन ये खुशी देखते ही देखते मातम में बदल गई। सुबह करिश्मा की उसके भाई से फोन पर बात भी हुई थी। भाई ने कहा था कि वह करीब 12 बजे तक आ जाएगा। लेकिन फोन कटने के कुछ देर बाद ही करिश्मा की मौत की खबर आ गई। रविवार देर रात मृतका के पिता ओमप्रकाश की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पिता ने कहा कि उनका छोटा दामाद दीपक अपनी भाभी करिश्मा पर गंदी नजर रखता था। करिश्मा ने पूर्व में मायके वालों को बताया था कि दीपक छेड़खानी करता है। रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे दीपक ने उसके साथ जबरदस्ती और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब करिश्मा ने इसका विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी दीपक ने ब्लेड से उसका गला काट दिया।
प्राथमिकी में मृतका के पति प्रमोद उर्फ कालू, ससुर ज्वाला प्रसाद और सास अंगूरी देवी को भी आरोपी बनाया गया है, जिन्होंने मिलकर साक्ष्य छिपाने में मुख्य दीपक का साथ दिया।घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाए सास अंगूरी देवी और अन्य परिजन ने आंगन और कमरे में बिखरे खून को पानी से धो डाला। खून से सने कपड़ों को भी धोकर सुखा दिया। इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए परिवार ने कहानी रची कि चार-पांच नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और हमला किया है। हालांकि, फोरेंसिक टीम और पुलिस की सख्ती के आगे झूठी कहानी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पुलिस ने चूल्हे की राख से हत्या में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ पैनल द्वारा करिश्मा के शव को पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। मायके वाले शव को लेकर आगरा के खंदौली स्थित नंदलालपुर लेकर चले गए। जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर देवर दीपक के खिलाफ हत्या करने और पति प्रमोद, सास अंगूरी और ससुर ज्वाला प्रसाद के खिलाफ साक्ष्य मिटाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें