फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ सदर थाने में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने अलीगढ़ में हुई घटना को पोस्ट किया था। इस आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर को हुई तो मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ सिविल लाइन चौकी पहुंच गए। यहां से उन्हें कोर्ट ले जाते समय हंगामा किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। सिविल लाइन चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

इसी आरोप के चलते जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि पुलिस पीड़ितों की सुनवाई के स्थान पर उनका उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने फेसबुक पर भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए एक पोस्ट की। इसी के चलते उन्हें शांतिभंग में पाबंद कर दिया। जब इसका विरोध किया तो रिपोर्ट दर्ज कर ली। भाजपा पुलिस के माध्यम से कितना भी प्रयास कर ले, लेकिन कांग्रेसी गरीब, मजदूर, दलित और कार्यकर्ताओं के सम्मान की लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें