फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर श्रीराधा स्नेह बिहारी के चरण दर्शन के लिए आतुर दिखे श्रद्धालु

विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर श्री राधा स्नेह बिहारी महाराज के चरण दर्शन। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। अक्षय तृतीया पर ठाकुर श्रीराधा स्नेह बिहारी मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। ठाकुर श्रीराधा स्नेह बिहारी महाराज के चरण दर्शन के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष आचार्य करण कृष्ण गोस्वामी ने की। महोत्सव का शुभारंभ ठाकुर श्रीराधा स्नेह बिहारी के पंचामृत अभिषेक से हुआ। इसके पश्चात ठाकुरजी का दिव्य चंदन लेपन कर भव्य शृंगार किया गया और आरती उतारी गई। आचार्य करण कृष्ण गोस्वामी ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डाला।
भजन मंडलियों द्वारा पूरे दिन श्रीराधा-कृष्ण और भगवान परशुराम के गुणगान किए गए। ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ, भागवत आचार्य स्वामी बलराम आचार्य महाराज, बालकिशन शर्मा, पंडित गिर्राज शरण शर्मा, संजय शर्मा, राजेश पाठक, राजकुमार शर्मा, आशीष गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें