फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चांदी लेकर गायब कारोबारी पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चांदी की कीमतें आसमान छूते ही शहर से गायब हुए एक चांदी कारोबारी दिनेश अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। व्यापारी ने 36.32 लाख रुपये की चांदी लेकर भागने का आरोप लगाया है। हालांकि गायब व्यापारी के बेटे ने राजस्थान के उदयपुर स्थित सूरज पोल थाने में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई है। फिलहाल गोविंदनगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। कयास है कि दिनेश समेत तीन कारोबारी करीब 2300 किलो चांदी लेकर एक माह से गायब हैं।
विज्ञापन

गोविंद नगर के महाविद्या कॉलोनी फेस-1 निवासी वेदांश अग्रवाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि मंडी रामदास के रामेश्वर कॉम्पलैक्श निवासी दिनेश अग्रवाल चांदी के जेवरात खरीदकर बाहर की मंडियों में बेचते थे। इसके बाद देर सवेर उसका भुगतान कर देते थे। 13 अक्तूबर 2025 को वह 36.968 किलो चांदी के जेवर लेकर बेचने के लिए मंडी गए थे। भुगतान के एवज में उन्होंने 36.32 लाख रुपये का बैंक चेक दिया था। कहा था कि बैंक में चेक लगाने के बाद भुगतान हो जाएगा, लेकिन जब वह भुगतान के लिए बैंक पहुंचे तो पता चला कि यह बैंक खाता कुछ दिन पहले ही बंद हुआ है। इसके बाद उन्होंने दिनेश से संपर्क किया तो उसने अपनी गलती स्वीकारते हुए कुछ दिन में भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसी बीच पीड़ित ने फिर से संपर्क नहीं किया। जब अन्य व्यापारियों से भी इसी तरह की सूचना मिली तो 17 जनवरी से यह मामला सुर्खियों में आ गया। उन्होंने अन्य व्यापारियों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी करीब 20 करोड़ रुपये की चांदी लेकर बेचने के बहाने गायब हो गया है। पीड़ित उसके घर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। उन्होंने व्यापार में विश्वासघात और धोखाधड़ी करने का आरोप लगा। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
23 दिसंबर को मेवाड़ एक्सप्रेस से उदयपुर गए थे दिनेश
आरोपी के बेटे मुकुंद ने उदयपुर के थाने में अपने पिता दिनेश अग्रवाल की गुमशुदगी दर्ज कराई है। कहा है कि 23 दिसंबर 2025 को उनके पिता मेवाड़ एक्सप्रेस से राजस्थान के उदयपुर के लिए निकले थे। अगले दिन सुबह वह उदयपुर स्टेशन पहुंचे तो उनका मोबाइल बंद हो गया। उन्होंने वहां की पुलिस से मदद मांगी है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें दिनेश स्टेशन से बाहर जाते दिख रहे हैं। इसके बाद उनका कोई पता नहीं लग रहा है। हालांकि गोविंदनगर पुलिस ने उदयपुर के सूरज पोल थाने की पुलिस से इस संबंध में संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें