फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छात्रवृत्ति घोटाले में 153 कॉलेजों पर एफआईआर, ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति हड़पने के बड़े घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 153 प्रोफेशनल कॉलेजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच में इन कॉलेजों में करोड़ों रुपये का छात्रवृत्ति घोटाला सामने आया है। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के निर्देशन में गठित जांच समिति ने इन सभी संस्थानों को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति भी कर दी है।
विज्ञापन


यह मामला सिर्फ आर्थिक अनियमितता तक सीमित नहीं है, बल्कि हजारों जरूरतमंद विद्यार्थियों के सपनों और उनके भविष्य से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि वर्ष 2015 से 2021 के बीच इन कॉलेजों ने छात्रवृत्ति के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा किया। कई कॉलेज जांच के दौरान बंद भी मिले, जिससे घोटाले की गंभीरता और बढ़ गई है।
इस घोटाले में जिले के कई बड़े कॉलेजों और नामी विश्वविद्यालयों के नाम सामने आए हैं। साथ ही तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। प्रशासनिक लोगों की मानें तो इस पूरे प्रकरण में सुनियोजित तरीके से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन

यह घोटाला उन गरीब और मेधावी छात्रों के साथ बड़ा अन्याय है, जो छात्रवृत्ति के सहारे अपने सपनों को साकार करना चाहते थे। अब सभी की निगाहें शासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि दोषियों को कब और कितना कड़ा दंड मिलता है।


दो साल पहले विधायक ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा
दो वर्ष पहले बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रोफेशनल कोर्स कराने वाले कॉलेज प्रबंधकों ने विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में भारी गड़बड़ी कर उनका हक मार लिया। इसके बाद प्रदेश सरकार ने ईओडब्ल्यू को जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन लंबी अवधि तक जांच ठंडी पड़ी रही। हाल ही में शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 10 जांच टीमें गठित कीं, जिनमें एसडीएम सहित करीब 30 अधिकारी शामिल थे। तीन अप्रैल को शुरू हुई इस जांच को तेजी से पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें