फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी के महाप्रबंधक पर फायरिंग, विधायक छाता नामजद

Mon, 21 Dec 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
छाता स्थित बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीईएल) के महाप्रबंधक (जीएम ) रिटायर्ड कर्नल बीएस यादव पर सोमवार सुबह जानलेवा हमला किया गया। दो गाड़ियों ने सवार हमलावरों ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर उनकी गाड़ी रोकी और फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस घटना में जीएम के सुरक्षा कर्मी वीरपाल, सतवीर और रामकिशन छर्रे लगने से घायल हो गए। हमलावर सुरक्षा कर्मियों से एक रायफल, एक दोनाली बंदूक और 24 कारतूस लूटकर ले गए और बाद  में फैक्ट्री पर जाकर भी फायरिंग कर दहशत फैलाई।

फैक्ट्री के महाप्रबंधक ने पूर्व मंत्री एवं विधायक छाता ठाकुर तेजपाल सिंह, उनके पुत्र अतुल कुमार सिसौदिया, चौधरी कर्मवीर सिंह समेत सात-आठ अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने विधायक और उनके पुत्र पर चौथ मांगने का आरोप भी लगाया है। बताया जा रहा है कि एक नामजद आरोपी कर्मवीर सिंह फैक्टरी में नौकरी करता था, उसे फैक्टरी से निकाल दिया गया था, घटना को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


घटना के वक्त सोमवार सुबह करीब नौ बजे रिटायर्ड कर्नल बीएस यादव होटल सागर रत्ना से फैक्टरी जा रहे थे। हाईवे पर गांव दौताना-गौहारी के बीच उनकी टवेरा गाड़ी को ओवरटेक कर दो गाड़ियों ने रोका और फायरिंग कर दी।

सुरक्षाकर्मी वीरपाल निवासी मलसराय थाना गोर्वधन से दोनाली लाइसेंसी बंदूक व 18 कारतूस,  सतवीर से रायफल छह कारतूस हमलावर लूट लिए। आरोपियों ने बंदूक की बट मारकर व गोलियां बरसाकर टवेरा गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बता दें, ठाकुर तेजपाल सिंह रालोद के टिकट पर छाता विधान सभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। कुछ समय पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

हमले से मेरा कोई संबंध नहीं- तेजपाल
घटना से मेरा या मेरे पुत्र का कोई लेना देना नही है। मेरा नाम जबरन घसीटा गया है। यदि कोई व्यक्ति, मेरा कोई रिश्तेदार या समर्थक कानून अपने हाथ में लेता है तो उसके लिए मेरे यहां कोई जगह नही है। यदि किसी व्यक्ति ने कोई वारदात की है तो कानून अपना कार्य करें। मैने कभी किसी फैक्ट्री संचालक से चौथ तो क्या चुनाव में भी चंदा नहीं मांगा। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

ठाकुर तेजपाल सिंह
विधायक, छाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें