फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 3.80 लाख रुपये ठगे, दंपती पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। सस्ते दाम में ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर एक किसान से 3 लाख 80 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर एसएसपी के आदेश के बाद दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव मुडलिया निवासी पीड़ित प्रमोद कुमार ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि चेतन निवासी गांव खेड़ा किशन, थाना टप्पल, अलीगढ़ (हाल निवासी निराला स्टेट, ग्रेटर नोएडा) ने उन्हें ट्रैक्टर दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में पीड़ित ने 7 जून 2024 से 28 जुलाई 2024 के बीच कुल 3 लाख 80 हजार रुपये आरोपी को दिए।
पीड़ित का आरोप है कि काफी समय बाद भी न तो ट्रैक्टर दिलाया और न ही रकम वापस की। पीड़ित ने जब दबाव बनाया तो आरोपी ने उन्हें तीन लाख रुपये का चेक थमा दिया, लेकिन बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए है। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर नौहझील थाना पुलिस ने नामजद पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें