वृंदावन। नगर आयुक्त के निर्देश पर टीम ने वृंदावन जोन क्षेत्र में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स पर कार्रवाई की। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक के नेतृत्व में टीम द्वारा विभिन्न स्थलों पर चिन्हांकन कर जांच की गई।
बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापनों पर संबंधितों पर 6.60 लाख का जुर्माना लगाया है। निगम अधिकारियों ने संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर अवैध होर्डिंग्स हटाने व एक सप्ताह के भीतर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, नगर निगम द्वारा सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया। ठेले-धकेले हटवाए गए एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किया गया। साथ ही 4 किलोग्राम प्रतिबंधित पाॅलीथिन जब्त कर 5 दुकानदारों से 6 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। संवाद