फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त व पेट दर्द के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गर्मी के कारण उल्टी-दस्त व पेट में दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1540 मरीज आए। ज्यादातर मरीज पेट की समस्या से पीड़ित थे। गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया है। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि मरीजों में डिहाइड्रेशन की वजह से हाथ-पैर में ऐंठन व दर्द की परेशानी है। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी है। लोग उल्टी-दस्त और पानी की कमी के भी शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


सीनियर फिजीशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने बताया कि घर से खाली पेट न निकलें। धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें। अधिक तली-भुनी चीजों का प्रयोग न करें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए, इसलिए कुछ देर में तरल पदार्थ जरूर लेते रहें। दोपहर बाद इमरजेंसी में भी इस तरह के ही अधिकांश मरीज पहुंचे। 10 मरीजों को डॉक्टर ने भर्ती कर ड्रिप शुरू की। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन अग्रवाल ने बताया कि बच्चों में पेट दर्द, दस्त की समस्या ज्यादा आ रही है। ज्यादा परेशानी वाले बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें बाहर का कुछ खाने के लिए मना किया जा रहा है।


इन बातों का रखें ख्याल
- खुले और गंदगी में बिकने वाली खाने-पीने की सामग्री से बचें, घर से नाश्ता-भोजन करके निकलें, सिर ढककर चलें, चश्मा लगाएं, जरूरी न हो तो 12-4 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलें, भोजन में दाल, हरी सब्जी, रोटी, दही का उपयोग करें व नीबू पानी, शिकंजी, छाछ, लस्सी, बरबत, नारियल पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें