फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagyashree: फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, नीलगाय सामने आने से हुआ हादसा; बाल-बाल बचीं

Mon, 22 Dec 2025 10:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बाॅलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री की कार मथुरा में हादसे का शिकार हो गई। अचानक से नीलगाय सामने आने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अभिनेत्री बाल-बाल बच गईं। उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'मैंने प्यार किया' फेम बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। दिल्ली से वृंदावन जाते समय नेशनल हाईवे पर उनकी कार एक नीलगाय से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि अभिनेत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भाग्यश्री मथुरा के एक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली से वृंदावन आ रही थीं। आयोजकों की कार उन्हें दिल्ली से लेने के लिए गई थी। शाम के समय जब उनकी कार जीएलए यूनिवर्सिटी के समीप पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई। 

नीलगाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। कार सीधे नीलगाय से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कार्यक्रम के आयोजकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूसरी गाड़ी भेजकर अभिनेत्री को सुरक्षित वृंदावन के एक निजी लग्जरी होटल पहुंचाया गया। अभिनेत्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन


हादसे के बाद अभिनेत्री काफी डरी हुई नजर आईं। इस घटना के संबंध में जब उनसे बात करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। आयोजकों के अनुसार भाग्यश्री पूरी तरह ठीक हैं। उनके कोई भी चोट नहीं। आई है। हालांकि पुलिस इस तरह किसी भी मामले के संज्ञान में आने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें