फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे फिल्म रेडी के छोटे अमर चौधरी मोहित बघेल

विज्ञापन
युवा अभिनेता मोहित बघेल सलमान खान के साथ फाइल फोटो। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म रेडी में छोटे अमर चौधरी का किरदार निभाने वाले मथुरा के मोहित बघेल ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। महज 27 साल की उम्र में कैंसर से लड़ते हुए उन्होंने सुबह 11 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। ब्रज की गलियों से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले मोहित बघेल के निधन की सूचना से हर कोई हतप्रभ है।
विज्ञापन

मथुरा के डेंपियर नगर निवासी श्याम बघेल के पुत्र मोहित बघेल ने चंद किरदारों के बल पर ही सभी के दिलों में अपनी अहम जगह बना ली थी। सलमान खान और असिन के साथ मोहित फिल्म रेडी में नजर आए। इसमें मोहित ने छोटे अमर चौधरी का किरदार निभाया था। वर्ष 2019 में मोहित परिणति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी काम किया था। मोहित बघेल 14 मई को कीमोथेरेपी हुई थी, दिल्ली के हॉस्पिटल में सर्जरी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही वह यह दुनिया छोड़ गए। उनका लंबे समय से नोएडा के अस्पताल में उपचार चला।
मोहित बघेल का जन्म 7 जून, 1993 को मथुरा में हुआ था। उन्हें बचपन से ही अभिनय में रुचि थी, इसलिए उन्होंने स्कूल में नाटकों में भाग लिया। वर्ष 2011 में सलमान खान के साथ फिल्म रेडी से उन्हें पहचान मिली थी। उन्हें उमा फिल्म में जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, ओम पुरी के साथ मुख्य भूमिका में भी देखा गया था। मथुरा के इस लाल ने बाल्यावस्था में हास्य कलाकार के जरिए स्टेज शो पर धाक जमाई और दर्जनों फिल्मों में काम कर मथुरा का नाम रोशन किया। जय हो जैसी हिट फिल्म अभिनय करने वाले मोहित की मृत्यु से उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं। उनका अंतिम संस्कार यमुना के किनारे घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें