फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी निकला कोरोना पॉजिटिव, परिवार क्वारंटीन

विज्ञापन
नगला मियां में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करती हुई। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। चार दिन पूर्व घर से छुट्टी पूरी कर अपनी पोस्टिंग पर पहुंचे फौजी कोरोना पाजिटिव निकला है। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फौजी के परिजनों को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

ओल के समीप नगला मियां गांव निवासी एक फौजी दो महीने की छुट्टी के बाद चार दिन पहले अपनी ड्यूटी पर अंबाला पहुंचा था।
बताया गया है कि वहां पर टेस्टिंग के दौरान उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम नगला मियां पहुंच गई। परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद फौजी के भाई को मथुरा क्वारंटीन सेंटर भेजा है। वही फौजी की मां व बहन को होम क्वारंटीन किया गया है। बताया गया है कि फौजी के साथ फरह क्षेत्र के नगला चंद्रभान निवासी एक फौजी भी अंबाला पहुंचे हैं, लेकिन उनकी अभी रिपोर्ट आना बाकी है।
गोकुल में स्वास्थ्य विभाग टीम ने किया सर्वे, सैंपल लिए
बलदेव/मथुरा। स्वास्थ्य विभाग की टीम गोकुल में पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रही है। इससे लगातार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बाहर से आने वाले लोगों का परीक्षण हो रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिसौदिया ने बताया कि गोकुल में अब तक 22 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें से 16 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। कोरोना पॉजिटिव जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके दो पुत्र कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। अभी 4 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। दस लोगों की स्क्रीनगिंग की गई है, जबकि दो लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति कोलकाता से आगरा होकर गोकुल आया है, उसका सैंपल जांच के लिये भेजकर कृष्ण कुटीर में क्वारंटीन किया गया है। एसडीएम जगप्रवेश, सीओ विनय चौहान, सीएचसी प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिसौदिया, एसओ शशि प्रकाश शर्मा ने लोगों से आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें