फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दो अलग-अलग मोहल्लों में रहने वाले युवकों के एक-दूसरे से आपत्तिजनक संबंधों का वीडियो फेसबुक पर वायरल होने की चर्चा होती रही। लोग तरह-तरह के कयास लगाते हुए वीडियो को देखते रहे। वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। युवकों के आपसी प्रेम की खबर के बीच घर से भाग जाने की भी चर्चा होती रही।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों युवकों ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही है। वैसे अभी तक युवकों के बारे में पता नहीं चला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की रात वायरल वीडियो को घंटाघर इलाके में कुछ लोग देख रहे थे। तभी एक पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और मारपीट होने लगी। हंगामा हुआ। शनिवार को दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की कोई जानकारी नहीं है। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस वहां गई थी, अगर कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें