नए बस के स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह इटावा जाने के लिए 7:40 बजे निगम की बस खड़ी हुई थी। बस में सवारियां बैठ रहीं थीं। इसी दाैरान अनुबंधित बस के कर्मचारी आकाश ने इटावा जा रही बस के परिचालक अजीत के साथ मारपीट कर दी।
परिचालक के साथ हुई मारपीट के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। दो घंटे तक चालक-परिचालक कार्यशाला में हड़ताल पर बैठ रहे। इसमें लगभग 20 बसें दो घंटे तक रवाना नहीं हो सकीं। इसके चलते यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
उधर, परिचालक अजीत ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके साथ आकाश ने मारपीट कर दी। इसमें टिकट का लगभग 20 हजार नकदी और टिकट लेबिल के साथ टिकट मशीन तोड़ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि दो कर्मचारियों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है