गोवर्धन में गिरिराज सेवा समिति द्वारा गिरिराजजी को समर्पित छप्पन भोग।
- फोटो : mathura
मथुरा के गोवर्धन में गिरिराजजी की तलहटी में छप्पन भोग महोत्सव के दौरान शनिवार को हुए अलौकिक दर्शन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोने-चांदी और रत्नों से जड़े स्वर्ण हिंडोले में विराजमान गिरिराज महाराज का शृंगार हीरा, पन्ना, मोती, नीलम और पुखराज से किया गया।प्रभु हीरे जड़ी बांसुरी बजाते नजर आए तो पूरी तलहटी विदेशी फूलों से महक उठी।
भक्तों की भीड़ इतनी उमड़ी कि परिसर और परिक्रमा मार्ग देर रात तक खचाखच भरे रहे। करीब 21 हजार किलो व्यंजनों से सजाए गए छप्पन भोग की झलक पाने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भक्ति विभोर होकर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए।