सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इसमें राधा रानी मंदिर में दर्शन करने आईं महिला श्रद्धालुओं से सुरक्षा गार्ड मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। इस पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लोगों ने मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्डों पर व सेवायतों पर तानाशाही करने तक के आरोप लगाए।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा के बाद अब दिल्ली के लिए कूच करेगी करणी सेना, सपा की मुश्किल बढ़ाने की तैयारी
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षा गार्ड मारपीट कर रही है। इतना ही नहीं गार्ड ने एक महिला श्रद्धालु को धक्के देकर गिरा दिया, गनीमत रही की महिला श्रद्धालु को कोई गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि यह महिला श्रद्धालु पंजाब से राधा रानी दर्शन करने आई थीं। थाना प्रभारी राजकमल यादव ने बताया कि मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से मारपीट की वीडियो वायरल तो हो रही है। किंतु किसी भी श्रद्धालु ने थाने शिकायत नहीं दर्ज कराई है।