फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कम आ रहे यात्री, डिपो को रोजाना 3 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी में सड़कों पर यात्री कम निकलने से परिवहन निगम की रोडवेज बसें लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रही हैं। प्रतिदिन डिपो को 3 लाख रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही 3 हजार किलोमीटर दूरी भी बसें तय नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन


नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि नौतपा की गर्मी में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। दोपहर में बस स्टैंड पर यात्री नहीं आ रहे हैं, ऐसे में चालक-परिचालक बसों को लेकर रवाना भी नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिपो से प्रतिदिन 160 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर हो रहा है। इन बसों का लक्ष्य 55 हजार किलोमीटर चलना है लेकिन वर्तमान में 52 हजार किलोमीटर ही बसें सड़कों पर दौड़ पा रही हैं।

उन्होंने बताया कि 25 लाख रुपये प्रतिदिन आमदनी के अनुसार 22 लाख रुपये ही राजस्व डिपो को हो रहा है। ऐसे में डिपो को लक्ष्य के अनुसार 3 लाख रुपये का नुकसान प्रतिदिन हो रहा है। गर्मी थोड़ी कम होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि यात्रियों की संख्या कम होने से सभी बसें नहीं चल पा रही हैं। डिपो को प्रतिदिन 3 लाख रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें