फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अचानक चढ़ रहा बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बदलते मौसम के बीच लोगों को अचानक तेज बुखार परेशान करने लगा है। पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल का कहना है कि दिन में गर्मी और सुबह-शाम तापमान कम होने से लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। कई मरीजों में बुखार के साथ शरीर में दर्द, सिरदर्द, कमजोरी, गले में खराश और सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक बिना सलाह के दवा लेने से बचने और बुखार होने पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि मौसम बदलने में खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ ताजा और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें