फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्मार्ट टीवी से संवारेंगी छात्राएं अपना भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बालिकाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके भविष्य को संवारने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय ने एक नई पहल की है। इसके तहत जिले के सभी 10 कस्तूरबा विद्यालयों में स्मार्ट टीवी को सीधे डीटीएच नेटवर्क से लैस किया गया है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के लागू होने से विद्यालयों में नामांकित 1350 छात्राओं को पढ़ाई का एक नया प्लेटफॉर्म मिलेगा। स्कूल समय समाप्त होने के बाद छात्राएं ई-विद्या के पांचों चैनलों के माध्यम से ज्ञानवर्धन कर सकेंगी। इन चैनलों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम, रोचक शैक्षणिक गतिविधियां और नवाचार प्रसारित किए जाते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्राएं छुट्टी के बाद खाली बैठने के बजाय डिजिटल तकनीक से जुड़ें। इससे न केवल उनकी पढ़ाई की मजबूत होगी बल्कि उनमें नई चीजें सीखने की उत्सुकता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें