फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकालकर दिया नारी शक्ति का संदेश

विज्ञापन
मथुरा। पुलिस लाइन में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते मंडलायुक्त।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को बाइक रैली निकाली गई। मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय और एसएसपी श्लोक कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन


रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर समाज को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मंडलायुक्त व डीआईजी ने कोतवाली थाने में मिशन शक्ति केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश, सीडीओ मनीष मीना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें