फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में लूट: अंडमान एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला पर हमला, सोने के कुंडल लूटे; मथुरा में की शिकायत

Sun, 26 May 2024 04:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला यात्री के साथ चलती ट्रेन में मारपीट कर लूट कर ली गई। महिला यात्री के कानों से सोने के कुंडल लूट लिए। वारदात को दो महिलाओं ने अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी महिला चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकलीं। पीड़िता ने मथुरा जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
train demo, railways, ट्रेन हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में चलती ट्रेन में महिला यात्री के साथ मारपीट कर लूटपाट का मामला सामने आया। वारदात अंडमान एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला के साथ दो महिलाओं ने की। बताया गया है कि दोनों आरोपी महिलाएं चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गई। पीड़ित महिला ने जंक्शन जीआरपी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए मेरी सखी योजना पर अंडमान एक्सप्रेस में हुई।  इस वारदात ने सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


रोहतक निवासी महिला नीतू पांडेय ने बताया कि वो रोहतक से आगरा आने के लिए अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर एस 5 की सीट नंबर 15 पर सफर कर रही थीं। ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो दो महिलाएं ट्रेन में सवार हुईं। ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी दोनों महिलाओं ने उसके साथ विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मौका पाकर उन्होंने नीतू के कान में पहने सोने के कुंडल छीन लिए। महिलाओं के बीच हो रहे विवाद को देखकर अन्य यात्री तमाशबीन बने रहे।

नीतू को कुंडल गायब होने का अहसास हुआ तो उसने शोर मचाया। यह देख अन्य यात्रियों ने दोनों महिलाओं को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन व चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गईं। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें