फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शराब पीने के दौरान गाली देने पर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Sun, 26 May 2024 03:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

शराब पीने के दौरान गाली देने पर युवक की हत्या हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन
उस्मान की फाइल फोटो और आरोपी अनिल कुमार कठेरे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र से 21 मई को लापता हुए युवक की हत्या नशेबाजी के दौरान गाली देने पर हुई थी। आरोपी भी उसी दुकान के बाहर शराब पी रहा था। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि पहले दोनों एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे।

विज्ञापन


उस्मान (22) कैलाश मोड़ के पास एक सैलून में काम करता था। 21 मई को वहां से अपने दोस्त के साथ निकला था। इसके बाद से लापता था। परिजन और दुकानदार ने कहीं पता न चलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को उस्मान का शव मरियम के मकबरे के पास मिला। पुलिस पहुंची तो चेहरा ईंट से कुचला दिखा। उस्मान के परिजन ने कपड़ों से शिनाख्त की।

पुलिस ने हाईवे से हत्या के आरोपी अनिल कुमार कठेरे को गिरफ्तार किया। वह हाथरस के थाना सादाबाद के गांव जटोई का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सिकंदरा मंडी के पास रहता है। मंडी ओवरब्रिज के पास 21 को शराब की दुकान पर गया था। 
विज्ञापन


वहां उस्मान शराब पीकर लोगों को गाली दे रहा था। मना करने पर गाली देने लगा। इस पर गुस्से में वह उसे पकड़कर मरियम के मकबरे की तरफ ले गया। वहां पहले गला दबाया फिर सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। कोई पहचान न सके इस वजह से चेहरा बिगाड़ दिया था। वह उस्मान को पहले से जानता भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें