फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेला: सिपाही पर भड़क गई महिला श्रद्धालु, कह दी छेड़खानी की बात; बखेड़ा होने पर बताई सच्चाई

Sat, 20 Jul 2024 09:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

मथुरा में मुड़िया मेला में महिला श्रद्धालु सिपाही पर भड़क गई। उसने सिपाही द्वारा छेड़खानी की बात कह दी। इससे काफी बखेड़ा हो गया। बात में सिर्फ झगड़े की बात कही। 
विज्ञापन
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर के बाहर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर शनिवार सुबह एक महिला श्रद्धालु ने सिपाही पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया। महिला ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। हालांकि जब बात ज्यादा बड़ी तो महिला ने लिखित रूप से कहा कि उसके साथ छेड़खानी नहीं हुई। बल्कि सिपाही से सिर्फ बहसबाजी हुई।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि दक्षिण भारत की महिलाओं की एक टोली जंक्शन के प्रवेश द्वार-2 पर पहुंची थी। मुड़िया मेले के चलते बाहरी जिलों से पुलिस टीम बुलाई गई है। इन्हें अलग अलग जगह पर तैनाती दी गई है। 

पुलिस के एक जवान ने महिला को एक स्थान पर खड़े होने के बजाए चलते रहने को कह दिया। इसी बात पर उनके बीच बहस बाजी हो गई। बाद में महिला ने लिखित में दिया कि सिपाही ने कोई छेड़खानी नहीं की। इसके बाद महिला अपने गंतव्य को चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें