फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला कांस्टेबल ने दरोगा और उसके दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। झांसी आईजी रेंज आफिस में महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात युवती ने झांसी के चिरगांव थाने में तैनात एसआई और उसके साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मुकदमा जमुनापार थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता सोमवार को थाने आई और बताया कि वह झांसी आईजी रेंज ऑफिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। 17-18 फरवरी 2023 की रात को उनके घर में शादी थी। शादी का कार्यक्रम अनिल फार्म हाउस लक्ष्मी नगर में हुआ। शादी में झांसी के थाना चिरगांव में एसआई के पद पर तैनात रविकांत गोस्वामी भी आए थे। पीड़िता का आरोप है कि एसआई ने पीड़िता को गेस्ट हाउस के कमरे में बुलाया और जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया।

बेहोशी की हालत में उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली और फोटो खींच लिए। इसके बाद दरोगा ने उन्हें मुरादाबाद बुलाया। यहां होटल के कमरे में दरोगा और उसके मित्र दीक्षांत शर्मा ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। लगातार उत्पीड़न से तंग आकर सोमवार को पीड़िता ने दरोगा और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें