फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक-दूसरे को पटखनी देने का प्रयास करती रहीं महिला खिलाड़ी

विज्ञापन
राज्य स्तरीय सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अति​थि 
विज्ञापन
मथुरा। खेल निदेशालय और यूपी कुश्ती एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर कुश्ती जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने दीप जलाकर किया। इससे पूर्व 50 किलोग्राम भार वर्ग में अलीगढ़ की शीतल यादव और देवीपाटन की रितिका कुमारी के बीच कुश्ती हुई। जिसे देवीपाटन की रितिका कुमारी ने जीता। दूसरी कुश्ती में प्रयागराज की किरण विजयी रहीं। इसी तरह कानपुर की शालू पाल, आजमगढ़ की तन्नू यादव, मेरठ की आकांक्षा कुमारी, गोरखपुर की आकृति, वाराणसी की नेहा पाल, आगरा की रितिका ने अपनी-अपनी कुश्ती जीती। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार यादव, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
खेल अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि 15 नवंबर तक स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता होगी। शुक्रवार की सुबह 9 बजे से राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के मैच शुरू होंगे। इस दौरान कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, सचिव जनार्दन सिंह, टीम मैनेजर पवन कुमार गोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें