फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला अधिवक्ता ने सपा नेता पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक महिला अधिवक्ता ने सपा नेता पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि घटना के बाद लिखित शिकायत गोविंद नगर थाने में दी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगी।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, दिल्ली निवासी महिला अधिवक्ता 18 अक्तूबर को अपनी भाभी के साथ मथुरा आई थीं। भाभी का अपनी बहनों से विवाद चल रहा है, जो मथुरा में ही रहती हैं। भाभी हृदय रोग से पीड़ित हैं। इसलिए वह हमेशा उनके साथ मथुरा आती-जाती हैं। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान सपा नेता ने उनकी भाभी के साथ बदतमीजी की और एकतरफा पक्ष लेने लगे। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो सपा नेता ने उन्हें यमुना में फिंकवा देने की धमकी दी। अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीड़िता के थप्पड़ मार दिया और छेड़छाड़ की। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों पक्षों को गोविंद नगर थाने ले गई, जहां पीड़िता ने सपा नेता के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें