फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अग्रसेन मेले का विवाद थाने तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए कॉलेज में अग्रसेन मेले में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सार्वजनिक मंच से गायिका पलक मुच्छल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक महिला ने अग्रवाल समाज के एक पदाधिकारी के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सत्यवती चौधरी ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर बीएसए कॉलेज में तीन दिवसीय अग्रसेन मेले का आयोजन किया गया था। 15 अक्तूबर को अंतिम दिन गायिका पलक मुच्छल को आना था, लेकिन गायिका की कुछ शर्तों पर मेला आयोजक खरे नहीं उतर सके। इसलिए वह कार्यक्रम नहीं पहुंची थीं। इसके बाद मेला में जमकर हंगामा हुआ और अग्रवाल समाज के एक पदाधिकारी ने गायिका पर अभद्र टिप्पणी भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने पुलिस से मांग की है कि वीडियो और अन्य संबंधित साक्ष्यों के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने वाले पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज की जाए। हालांकि इस संबंध में सीओ सिटी आशना चौधरी का कहना है कि महिला प्रार्थना-पत्र लेकर थाने आई थी, लेकिन उन्होंने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया। सिर्फ थाने में आकर वीडियो बनाई और वापस लौट गईं। अगर शिकायत मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें