किसान नेता रामबाबू कटैलिया के नेतृत्व में नौहझील थाने का घेराव करने जाते किसान।
- फोटो : MATHURA
नौहझील। बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरोध में बुधवार को किसान नेता चौ. रामबाबू कटैलिया ने सैकड़ों समर्थकों के साथ नौहझील थाने का घेराव किया। एसपी देहात और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। आश्वास मिलने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है।
भारतीय किसान कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. रामबाबू कटैलिया ने बाजना निवासी सपा नेता व सभासद दिनेश गुप्ता हत्याकांड की न्यायिक जांच कराने की मांग की। एसपी देहात श्रीशचंद व एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार ने आश्वासन दिया कि उचित मांगों का जल्द ही समाधान कराने के प्रयास किया जाएगा।
इसके बाद आंदोलन को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया। चौ. रामबाबू कटैलिया ने थाना परिसर में मौजूद एसपी देहात व एसडीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। बताया कि यदि एक महीने में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
इस दौरान सीओ रविकांत पाराशर, प्रभारी निरीक्षक राजेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इससे पहले राधा कृष्ण बगीची में किसान एकत्रित हुए। अध्यक्षता देवीराम फौजदार व संचालन सुभाष चौधरी ने किया। रालोद नेता सुधीर प्रधान, सतेंद्र प्रधान, योगेंद्र चौधरी, संतलाल चौधरी, विजेंद्र प्रधान, जगदीश गुप्ता, संतोष गुप्ता, सतवीर सिंह, सोनी प्रधान, ओमवीर नौहवार आदि उपस्थित थे।