फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डीएपी खाद को लेकर किसानों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
मथुरा। भाकियू अराजनैतिक की किसान पंचायत में किसानों के बीच बैठीं एसडीएम। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। भाकियू अराजनैतिक की विशाल किसान पंचायत का आयोजन मंडल कैंप कार्यालय गड़सौली में हुआ। किसान पंचायत मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में हुई। डीएपी की समस्या को लेकर हजारों किसानों ने किसान पंचायत में अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि किसानों की समस्या सुनने कोई अधिकारी नहीं आया तो किसान यमुना एक्सप्रेस वे पर पैदल मार्च करेंगे। इसके बाद एसडीएम डाॅ. कंचन गुप्ता व क्षेत्राधिकारी संजीव राय, थानाध्यक्ष बलदेव ने पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना। डाॅ. कंचन गुप्ता ने किसानों को शीघ्र डीएपी देने का आश्वासन दिया। वहीं किसानों ने चेतावनी दी कि एक माह में डीएपी नहीं मिली तो अपना गांव अपना रोड आंदोलन होगा, जिसमें प्रत्येक पदाधिकारी गांव के नजदीकी रोड पर बैठकर डीएपी को लेकर प्रदर्शन करेगा।
जिला कृषि अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सरसों की बुवाई के लिए किसान को डीएपी उपलब्ध होगी। पंचायत में मुकेश रावत, अवधेश रावत, लाल सिंह तोमर, गब्बर पहलवान, सतीश तोमर, वीरेन्द्र तोमर समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें