फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुआवजे की मांग पर किसानों की हुंकार, बाजना टोल पर घंटों चला प्रदर्शन

विज्ञापन
थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह को ज्ञापन सौंपते किसान सभा के पदाधिकारी
विज्ञापन
नौहझील। यमुना एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे में 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को बाजना कट पर किसान सभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान सभा मथुरा के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में किसानों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को उठाते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी और संबंधित कंपनी पर न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से ही किसान सभा के पदाधिकारी और किसान बाजना टोल से करीब दो किलोमीटर आगे निर्फाद अस्पताल के पास जुटना शुरू हो गए। दोपहर साढ़े 12 बजे सैकड़ों किसानों ने मांगों के समर्थन में यहां से जुलूस निकाला और बाजना टोल की ओर बढ़े। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। बाजना कट पर भारी पुलिस बल पहले से तैनात था। थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह ने पुलिस टीम के साथ किसानों को आगे बढ़ने से रोकते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाजना टोल पर फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस प्रशासन के समझाने पर किसानों ने वहीं आम सभा आयोजित की।
सभा का संचालन सुनील कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता मंगल सिंह ने की। उत्तर प्रदेश किसान सभा के कोषाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि 29 अगस्त 2014 को किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर देने का शासनादेश जारी हुआ था, लेकिन विभिन्न कंपनियों ने वर्षों तक अदालतों में मामला उलझाकर किसानों को उनका हक नहीं मिलने दिया। उन्होंने बताया कि 18 मई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर को किसानों का वैध अधिकार मानते हुए प्राधिकरण को कंपनियों से धनराशि वसूलकर 90 दिनों में वितरण के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाद में जेपी इंफ्राटेक दिवालिया प्रक्रिया में चली गई और 7 मार्च 2023 को सुरक्षा रियल्टी समूह को यमुना एक्सप्रेस-वे परियोजना से जुड़े कार्य पूरे करने की जिम्मेदारी मिली। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि यमुना एक्सप्रेस-वे से कंपनी प्रतिदिन एक करोड़ रुपये से ज्यादा टोल वसूल रही है और पिछले तीन वर्षों में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली कर चुकी है। इसके बावजूद प्रभावित किसानों के भुगतान में देरी की जा रही है। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सभा को जिला उपाध्यक्ष जगवीर सिंह, जिला संयुक्त सचिव मुनीम सिंह, पूरन सिंह, भूदेव, तेजपाल सिंह, वीरेंद्र प्रधान, ओमवीर सिंह और महावीर सिंह समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह के माध्यम से किसानों ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में जयपाल सिंह, बलराम सिंह, मान सिंह, प्रेम सिंह, देवेंद्र सिंह, उदल, श्यामसुंदर, श्रीपाल, जयशंकर, करण सिंह, सुशील, ऋषि कुमार, अशोक, नीरज, देवी सिंह, कारे सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें