फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गांव कोटा में किसानों ने बेड़ियां बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव कोटा में किसान बेड़िया पहनकर प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
मथुरा। गांव कोटा में किसानों के मुआवजा को लेकर 81 दिन से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को किसानों ने अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं होने से सांकेतिक बेड़ियां पहनकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


भाकियू सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि रेलवे अधिकारियों की मनमानी कम नहीं हो रही है। किसान बरसात में दिन और रात अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर अपनी जायज मांगों के लेकर धरनास्थल पर बैठा है। भाकियू सुनील के प्रदेश प्रमुख महासचिव उदयभान सिंह जाटव ने कहा कि कोटा गांव के किसान अपना हक मांग रहे हैं, लेकिन रेलवे के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

110 से अधिक किसानों की भूमि रेलवे द्वारा लाइन विस्तार में अधिग्रहण की जा रही है। सभी किसान शरीर पर जंजीरें बांधकर हाथों में जंजीर बाध कर गांव की सड़कों पर घूमे। धर्मेंद्र पाठक, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, गोपीचंद शर्मा, शकुंतला देवी, राकेश शर्मा, शिवा बघेल, पप्पू शर्मा, चेतन पाठक, कन्हैया शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें