मथुरा के मांट में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (चौधरी चरण सिंह) ने यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया। समस्याओं का समाधान न होने पर एक घंटे तक टोल फ्री करा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बताया कि दो फरवरी को दिए ज्ञापन पर कोई कार्रवाई न होने से किसान आक्रोशित हैं। बताया कि किसानों ने आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले टोल को एक घंटे तक फ्री कर दिया।
बताया कि राजमार्ग प्राधिकरण ने किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा नहीं दिया है। सर्विस रोड नहीं बनवाया है। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंच दिया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र बघेल, अनिल प्रधान, देव चौधरी, कुलदीप चौधरी, मधुर सेठ, रविंद्र प्रधान, केशव पहलवान, मुकेश पहलवान, टोल मैनेजर देवेंद्र सिंह, टोल चौकी भुवनेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।