फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डूबे किसानों के अरमान

विज्ञापन
गांव मल्हू में खेतों से काम से लौटती महिला व किसान
विज्ञापन
सौंख। बारिश के पानी ने सौंख क्षेत्र में सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद कर दी है। इस बार फसल की अच्छी पैदावार देख किसानों के चेहरे खिल उठे थे। फसल बेचकर किसी ने आवास, तो किसी ने कर्ज अदा करने की आस लगा ली थी, लेकिन गोवर्धन ड्रेन में पानी बढ़ने और जोरदार बारिश ने किसानों की फसल को जलमग्न कर दिया और फसलों के साथ किसानों के अरमान भी डूब गए। अब किसानों के सामने जीविका चलाने तक का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को गोवर्धन ड्रेन का जल स्तर बढ़ने और बारिश के पानी ने किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न कर दी। वहीं मल्हू, पाली डूंगरा, भुंडान, नगला आशा आदि गांवो में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए। ग्रामीणों के घरों और नोहरों में पानी भर गया। गांवों में बनी पोखर भी इन दिनों लबालब हो गई है। कुछ ग्रामीण तो खेतों पर बने नोहरों से अपने दैनिक उपयोग के सामान को लेकर गांव में पुराने घरों में पहुंच गए हैं, लेकिन पशुओं को वे सड़क पर ही बांधने को मजबूर हैं। कई गांवों में तो संपर्क मार्ग ही पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। ग्रामीण भूदेव सिंह ने बताया कि इस बार किसानों को धान की फसल की अच्छी पैदावार दिख रही थी, लेकिन पानी आने से फसल के साथ किसानों के सपने और अरमान भी डूब गए।
-

समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र में बरसात के कारण हुई आवासीय और फसलों की क्षति का सर्वेक्षण प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दें। प्रतिदिन किए गए कार्य की प्रगति राजस्व निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। - प्रजाक्ता त्रिपाठी, एसडीएम, गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें