फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कार्रवाई से आहत किसान नेता ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावन के किशनपुर के रहने वाले भाकियू अन्नदाता के जिलाध्यक्ष जीतू जोशी ने गोकुल बैराज पर आत्महत्या का प्रयास किया। यमुना किनारे करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें मनाया। उन्होंने वीडियो जारी कर भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत तीन पर एक मामले में गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, किशनपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर व गांव के राम तिवारी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान जीतू जोशी भी अचानक वहां पहुंच गए। विवाद शांत होने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने दोनों के खिलाफ महावन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी कार्रवाई से आहत होकर बृहस्पतिवार को जीतू जोशी गोकुल बैराज पर पहुंच गए और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए यमुना में कूदकर आत्महत्या की धमकी देने लगे। वहां मौजूद लोगों ने यह देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बलदेव, राया और महावन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लगभग ढाई घंटे तक जीतू जोशी ने यमुना किनारे हाई वोल्टेज ड्रामा किया। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद वह मान गए। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई। सीओ संजीव राय ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा ही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें