फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बर्बाद, सदमे से किसान की मौत

Tue, 24 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कसेरा में खेत पर फसल को देखने गया किसान बेहोश गया। बाद में उनकी मौत हो गई। बताया गया कि वह फसल के बर्बाद होने से काफी परेशान थे। मना करने पर भी फिर खेत पर गए और सदमे से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मांट के गांव कसेरा में रामवीर सिंह (58 वर्ष) के पास दो एकड़ जमीन है। परिवार के जीवन यापन के लिए वह बाकी पर खेत भी लेते थे। बाकी के तहत खेत लेने के लिए खेत मालिक को एकमुश्त रकम अदा करनी होती है। एक वर्ष के लिए एक बीघा खेत बाकी पर लेने के लिए 15000 रुपये देने होते हैं।

रामवीर सिंह ने पांच बीघा खेत लिया था। इस पांच बीघा में गेहूं की फसल बोई गई थी। पिछले दिनों हुई बरसात और नहर की तराई के पानी से सारी फसल बर्बाद हो गई। दोहरी मार से रामवीर काफी परेशान थे।
विज्ञापन

 
सोमवार शाम काफी मना करने पर भी वह फिर खेत पर गए थे। वहां बर्बाद फसल को देखकर उनको ऐसा सदमा लगा कि अचेत होकर खेत में ही गिर पड़ा। परिवारीजन उनको डाक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सदमे से हुई मौत की आशंका को देख किसान का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें