फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: फसल खराब होने से परेशान किसान फंदे से झूला, खेत पर लगे पेड़ में लटकता मिला शव

Sat, 14 Oct 2023 10:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में फसल खराब होने से परेशान किसान फंदे से झूल गया। उसका शव खेत पर लगे पेड़ में लटकता मिला। 
विज्ञापन
कोसीकलां थाना - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को एक किसान का शव पेड़ पर लटका मिला। घर वालों ने देखा तो रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन


घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के नगला उटावर गांव की है।  गांव निवासी दीन मौहम्मद (65) ने पहले धान की फसल लगाई। वह फसल बर्बाद हो गई। इसके बाद उसने किसी तरह पैसों का इंतजाम करके दूसरी बार धान लगवाया था। बताया गया कि इस बार भी कुछ दिन बाद फसल खराब हो गई। इससे काफी परेशान था। 

यह भी पढ़ेंः- UP: बाहरवाली से भिड़ा टांका...तो पत्नी को दी ऐसी मौत कि कांप गई रूह; अपनी ही रची कहानी में फंसा और उगल दिया सच
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की तड़के वह घर से खेत की तरफ गया था। वहां खड़े पेड़ में अपनी साफी का फंदा बनाकर लटक गया। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसे देखने के लिए खेत की तरफ गए। वहां उसका शव लटका देखकर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को सांत्वना देते रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें