फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रैक्टर लूट की झूठी सूचना पर दौड़ी फरह पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। बुधवार शाम ट्रैक्टर ट्रॉली लूट की झूठी सूचना पर फरह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों का चालान कर दिया। ट्रैक्टर ट्राॅली को भी अवैध खनन में लिप्त पाते हुए जब्त किया गया है।
विज्ञापन

थाना फरह पुलिस को गांव सींगना निवासी हरिओम ने सूचना दी कि उसके भतीजे राहुल से कुछ लोग ट्रैक्टर छुड़ा कर ले गए हैं। इसकी सूचना मिलने ही फरह पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चैक किये तो पता लगा कि ट्रैक्टर ट्रॉली थाना बल्देव के गांव नगला डोडिया निवासी सुनील के घर पर खड़े हैं। पुलिस ने जब सुनील के घर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि सुनील के लगभग 1 लाख रुपये नगला बेरी निवासी भीमा और उसके भाई अनूप पर उधार हैं। भीमा के कुछ रुपये हरिओम पर भी उधार निकले। इसी के चलते मामला आपसी उधारी का था जिसके चलते सुनील ने ट्रैक्टर खड़ा करा लिया था। पुलिस ने ट्रैक्टर लूट की गलत सूचना देने पर दो पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पाबंद किया है। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि हरिओम सिंह व राहुल तथा सुनील व भीमा पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना फरह पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर उसमें भरे अवैध खनन सामग्री के संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु खनन विभाग, मथुरा को रिपोर्ट प्रेषित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें