फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फरह पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ में पकड़े चार लुटेरे

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल गुड्डू - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। फरह और एसओजी पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में लूट और छिनैती करने वाले चार अंतरजनदीय बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में तीन बदमाशों की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गए। जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि एसओजी प्रभारी राकेश यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा और मथुरा में छिनैती और लूट की वारदात करने वाले बदमाश क्षेत्र में घूम रहे हैं। उन्होंने फरह थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय को जानकारी दी। एसओजी और फरह पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों को शहजादपुर के पास कल्पतरू की खंडहर के पास घेर लिया। पुलिस को देख बदमाशों को फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों की टांग में गोली लगी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
टांग में गोली लगने से आगरा के थाना किरावली स्थित मिढाकुर निवासी गोपाल, भारत, थाना शाहगंज के आजमपाड़ा निवासी गुड्डू घायल हो गए। जबकि थाना किरावली के मिढाकुर निवासी सुमित ने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से पीली धातु की झुमकी, एक मोबाइल, 30 हजार रुपये, पीली धातु की चेन, पल्सर बाइक (सभी फरह थाना क्षेत्र से लूटे गया सामान), चार तमंचे-कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें