मथुरा में तीन दिवसीय अग्रेसन मेले के समापन पर गायिका पलक मुच्छल नाइट रखी गई थी। कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था। मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था। लोग फूड स्टॉल पर तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद ले रहे थे और गायिका की प्रस्तुति का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गायिका के मंच पर नहीं पहुंचने पर प्रशंसकों का आक्रोश फूट पड़ा।
मथुरा में बीएसए कॉलेज के मैदान में तीन दिवसीय अग्रसेन मेले के समापन पर आयोजित गायिका पलक मुच्छल की नाइट उस समय विवादों में घिर गई, जब गायिका ने मंच पर आने से इनकार कर दिया। बताया गया कि मैदान में चल रहे फूड स्टॉल और वहां खाना खा रहे लोगों को लेकर प्रस्तुति देने पर सहमति नहीं बन पाई। रात नौ बजे से गायिका का इंतजार कर रहे दर्शकों को आधी रात तक निराशा हाथ लगी। आखिरकार गुस्साए लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। ‘एक कचोरी, दो समोसा, पलक मुच्छल तेरा क्या भरोसा’ के नारों से मेला परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में बीएसए कॉलेज के मैदान पर तीन दिवसीय अग्रसेन मेले का आयोजन किया गया था। बृहस्पतिवार को मेले के समापन पर पलक मुच्छल नाइट रखी गई थी। कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था। मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था। लोग फूड स्टॉल पर तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद ले रहे थे और गायिका की प्रस्तुति का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात नौ बजे पलक मुच्छल को मंच पर आना था, लेकिन इसी दौरान उनके मंच पर आने से इनकार करने की जानकारी मिली। आयोजकों के मुताबिक गायिका चाहती थीं कि उनके शो के दौरान दर्शक खाने-पीने जैसी दूसरी गतिविधियों में व्यस्त न रहें। इसको लेकर आयोजकों ने मंच से फूड स्टॉल बंद करने और लोगों से खाना रोकने की अपील की। हालांकि इसके बावजूद स्टॉल की सेवाएं बंद नहीं हो सकीं।