फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाकुंभ में गया परिवार, लाैटे तो इस हाल में मिला घर; 30 लाख का माल मिला गायब

Sat, 08 Feb 2025 06:59 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चोरी करीब 30 लाख का माल ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी पुलिस अब तक खाली हाथ है। पुलिस की पांच टीमें चोरों की तलाश कर रहीं हैं।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में फौजी के घर में आभूषण समेत 30 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल के आसपास के करीब सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले, लेकिन आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं हैं।
विज्ञापन


श्रीजी कुंज कॉलोनी में फौजी राजेंद्र सिंह का परिवार रहता है। वह गुजरात में तैनात हैं। 29 जनवरी को राजेंद्र सिंह छुट्टी लेकर घर आए थे। तीन फरवरी को वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ महाकुंभ स्नान के लिए रवाना हो गए। इसी बीच बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर नकदी समेत 30 लाख रुपये का सामान समेट ले गए। 

वह 6 फरवरी को घर वापस आए तो बाहरी गेट का ताला टूटा मिला। संदेह होने पर उन्होंने अंदर घुसकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने लिए हैं। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया है कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें