फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इन सात कंपनियों की नमकीन ना खरीदें... सिंथेटिक रंग से हो रही तैयार, FSDA की जांच में खुलासा; बिक्री रोकी

Sat, 08 Feb 2025 03:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिन कंपनियों की नमकीन की जांच कराई गईं, वो अधोमानक निकलीं। इसके बाद इन कंपनी के संचालकों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
नमकीन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बीते साल सितंबर में 13 नमूने लिए थे। लखनऊ प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में 10 नमूने असुरक्षित (अधोमानक) मिले हैं।

विज्ञापन


विभाग ने संबंधित समस्त खाद्य कारोबारियों को नोटिस भेज दिया गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन कारोबारियों के खाद्य पदार्थ जांच में असुरक्षित मिले हैं। उसमें अग्रवाल एजेंन्सीज, ट्रांसपोर्ट नगर व सदर बाजार से गोयल नमकीन भंडार, सराय आजमाबाद, श्री बालाजी नमकीन उद्योग, पलवल तथा गोपाल के यहां से नमकीन के नमूनों में निषिद्ध टाट्राजीन रंग पाए गए हैं।

इसके संबंध में खाद्य कारोबारियों ने नोटिस के जवाब में उक्त खाद्य नमकीन को असुरक्षित मानते हुए आरोप स्वीकार कर लिया है। कथित नमूनों की पुनः जांच कराने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें