फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नवजात की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। चैतन्य विहार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इसे लेकर महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अक्रूर गांव निवासी टीकम ने बताया कि शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी को चैतन्य विहार फेज वन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का लगभग डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन किया गया। टीकम का आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ समय बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा नवजात बच्चे को मथुरा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचा दिया। उसके बाद एक डॉक्टर ने फोन कर बताया कि उसके बच्चे को दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जब महिला का पति और परिजन दूसरे अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि नवजात की मौत हो गई है। मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने चैतन्य विहार स्थित निजी अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।
पीड़ित पिता टीकम ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्चे की पहचान पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मृत बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह बच्चा उन्हीं का है या किसी और का। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें