फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: .टीटीई से झगड़े के बाद दी थी ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना

Sat, 22 Jul 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- दक्षिण एक्सप्रेस में बम होने की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

- आरोपी गलत ट्रेन में बैठ गया था, टीटीई ने गाजियाबाद में उतार दिया था
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। दिल्ली निजामुद्दीन- हैदराबाद के बीच चलने वाली दक्षिण एक्सप्रेस में बम की झूठी सूचना देने वाले एक व्यक्ति को जीआरपी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। सर्विलांस की मदद से जीआरपी ने मथुरा के स्टेट बैंक चैराहा के पास से पकड़ा है। आरोपी ने ट्रेन में टीटीई से झगड़ा होने पर रेलवे और यात्रियों को परेशान करने के उद्देश्य से पुलिस हेल्पलाइन पर झूठी सूचना मोबाइल काॅल कर दी थी। रेलवे एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की। पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैस की। दिल्ली और गाजियाबाद में लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम को वहां रवाना किया गया। इसी बीच मुखबिर और सर्विलांस की मदद से मथुरा के स्टेट बैंक चैराहा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के चकरावली सरदार का पूरा निवासी अरिवन्दर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है। अरविन्दर सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि 19 जुलाई को वह अपने निजी काम से नई दिल्ली आया था। पहाड़गंज के गेस्टहाउस में ठहरने के बाद शाम को दिल्ली से वापस ग्वालियर जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस का टिकट कराया। वह दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस में बैठने के बजाय किसी अन्य ट्रेन में बैठ गया। टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई को अरविन्दर ने बताया कि उसे ग्वालियर जाना है। इस पर टीटीई ने कहा कि वह गलत ट्रेन में बैठ गए हैं। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। टीटीई ने उसे गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया। इससे गुस्सा होकर रेलवे और लोगों को परेशानी करने के लिए उसने हेल्पलाइन नंबर 118 पर फोन कर दक्षिण एक्सप्रेस में बम होने की सूचना दे दी।
विज्ञापन

क्या था मामला
बुधवार रात करीब एक बजे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के जीआरपी थाने से मथुरा थाने को जानकारी मिली कि अज्ञात व्यक्ति ने दक्षिण एक्सप्रेस में बम रखे होने की सूचना दी है। ट्रेन में बम होने की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, सुरक्षा एजेंसी, डाॅग स्कवॉयड और बम निरोधक दस्ते साथ-साथ रेलवे के अधिकारी भी हरकत में आ गए। प्लेटफार्म संख्या एक पर रात करीब 12.57 बजे दक्षिण एक्सप्रेस के पहुंचते ही ट्रेन के प्रत्येक कोच की करीब दो घंटे तक सघन तलाशी की गई। इस दौरान ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो ट्रेन को रात 2.54 बजे आगे के लिए रवाना कर दिया और ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना देने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें