फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संस्कृति विवि.का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल बांटेगीं डिग्रियां

Sat, 22 Jul 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह शनिवार को होगा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और वे शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी। कार्यक्रम में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण चौधरी, सांसद हेमामालिनी की विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूदगी रहेंगी।
विज्ञापन


सांसद को भी डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी जाएगी। समारोह में 21 पीएचडी शोधार्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि दी जाएंगी। इनके अलावा ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 125 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। विवि के चांसलर डॉ़ सचिन गुप्ता ने बताया कि माननीय राज्यपाल सुबह 10.45 बजे पहुंचेंगीं। इसके बाद विवि प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।

सुबह 11 बजे दीक्षांत समारोह शुरू होगा। इस दौरान उप कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। उन्होेंने बताया कि 12.40 बजे राज्यपाल का संबोधन शुरू होगा और राष्ट्रगान के साथ करीब 1.10 बजे कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन



डीएम-एसएसपी ने देखीं व्यवस्थाएं



विश्वविद्यालय में राज्यपाल के आगमन को देखते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे ने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के साथ आयोजन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं को परखा। हेलीपैड और मंच का भी जायजा लिया। राज्यपाल हवाई मार्ग से सुबह 10:50 बजे संस्कृति यूनिवर्सिटी स्थिति हेलीपैड पर उतरेंगी। 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वन महोत्सव में दोपहर 2:20 बजे से 3:45 बजे तक शामिल होंगी।

प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा भी आ रहे हैं। सांसद हेमामालिनी भी इस समारोह में शामिल होगी। इसी के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संस्कृति विश्वविद्यालय के दो कैंपस का भ्रमण कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बिना पास के कोई भी प्रवेश नहीं करेगा। एसएसपी ने थाना पुलिस व सर्किल अधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न होने पाए। विवि परिसर में स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और विवि प्रशासन से सामंजस्य स्थापित करते हुए सभी इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें